पुलिस द्वारा अथक प्रयास के बाद सकरौली थाना क्षेत्र से गुमशुदा महिला सकुशल बरामद

एटा- थाना सकरौली पुलिस को मिली सफलता, सकरौली पुलिस द्वारा अथक प्रयास के बाद सकरौली थाना क्षेत्र से गुमशुदा महिला सकुशल बरामद। दिनांक 14.03.2021 को वादी श्री सुरेश पुत्र टीकम सिंह निवासी नगला उम्मेद थाना सकरौली जनपद एटा द्वारा अपनी पुत्रवधू के कहीं बिना बताए चले जाने के संबंध में थाना सकरौली पर गुमशुदगी पंजीकृत कराई गई। आज दिनांक 17.12.21 को थाना सकरौली पुलिस द्वारा उक्त गुमशुदा की तलाश हेतु गठित टीम के प्रयास से गुमशुदा महिला को अजय सिंह पुत्र स्वर्गीय मेहताब सिंह निवासी ग्राम वेदराम थाना पहासू जिला बुलंदशहर के यहां से सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में महिला द्वारा बताया कि उसने स्वेच्छा से अपने नए पति अजय पुत्र मेहताब सिंह निवासी वेदराम थाना पहासू जनपद बुलंदशहर से शादी कर ली है। जिसके संबंध में उक्त महिला द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र में समक्ष गवाहान प्रदान किया गया।

बरामद करने वाली टीम
1- उ.नि. श्री अभिमन्यु शर्मा
2- कां. सत्यवीर सिंह
3- महिला कां. प्रीति शर्मा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks