
पांच दिन बाद युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में फोर्स तैनात – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – लोधा थाना रोरावर के गांव तालसपुर खुर्द में पांच दिन पूर्व गुड्डू की बेटी सोनम की बरात सारसॉल से आ रही थी। उस समय शादी में बेटी के मामा भात लेकर आये हुए थे। सबकुछ सामान्य था अचानक ही भातई किसी बात पर बिगड़ गये। बेटी के पिता और चाचा से मारपीट करने लगे। मारपीट होते देख पड़ौसी अजरुदीन (25)पुत्र अजहर अपने चाचा के बेटे तारिफ के साथ बीच बचाव में पहुंच गया। बीच बचाव में भातई ने अजरुद्दीन के सर में ईंट मार दी, जिससे अजरुद्दीन गंभीर घायल हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस से पूर्व आरोपी फरार हो गये। पुलिस ने घायल को मेडिकल में भर्ती करा दिया जहां पांच दिन बाद गुरुवार की रात्रि को घायल ने दम तोड़ दिया। थाना पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक तीन भाई व एक बहिन में बड़ा था। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे एवं एक बेटी हैं परिवार में मौत की खबर पर कोहराम मच गया।गांव में शांती बनी हुई है फिर भी मामला दो समुदाय से जुड़े होने के कारण दो थानों का फोर्स एवं पीएसी को तैनात किया है।