
एटा- थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, जैथरा पुलिस द्वारा विगत दिनों में थाना जैथरा क्षेत्र में हुई चोरी की दो घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए तीन शातिर अंतर्जनपदीय चोर चोरी किए हुए सामान के साथ गिरफ्तार।
घटना 1- दिनांक 08.11.21 को वादी द्वारा थाना जैथरा पर सूचना दी गई कि कुछ अज्ञात चोर रात्रि में खेत नगला हिम्मत मोर्चा से वादी की खेत में लगे ट्यूबवेल के लिये बनी कोठरी का रोशनदान काटकर उसमें से स्टार्ट चोरी कर ले गये। इस संबंध में थाना जैथरा पर मुअसं- 516/21 धारा 457, 380, 411 भादंवि पंजीकृत किया गया।
घटना 2- दिनांक 16.12.2021 को श्री पवन कुमार (सहायक अध्यापक) ग्राम कसेला थाना जैथरा एटा ने थाना जैथरा आकर सूचना दी कि प्राथमिक विद्यालय कसेला के रसोई घर से किन्हीं अज्ञात चोरों द्वारा रसोई घर का ताला तोड कर गैस सलेण्डर व गैस चूल्हा चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में थाना जैथरा पर मुअसं- 555/21 धारा 457, 380, 411 भादंवि पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी/अनावरण- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए घटना से संबंधित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा घटना के सफल अनावरण हेतु टीम गठित कर थानाध्यक्ष जैथरा श्री सुधीर कुमार सिंह को निर्देशित किया गया। जैथरा पुलिस द्वारा आज दिनांक 17.12.2021 को मुखबिर की सूचना पर उक्त घटनाओं से संबंधित तीन अभियुक्तों को गैस सिलेंडर तथा गैस चूल्हा के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनका एक संगठित गिरोह है जो कि आसपास के जनपदों में तथा थाना क्षेत्रों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं तथा यह गैस चूल्हा और सिलेंडर हमने मिलकर 2 दिन पूर्व सरकारी स्कूल से चुराया था। स्टार्टर चोरी के संबंध में पूछने पर बताया कि उन्होंने स्टार्टर को बेच दिया तथा पैसे आपस में बांट लिए। इस संबंध में गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जैथरा से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
(1) राजेश पुत्र सियाराम निवासी मौ0 बडी मिशन आगरा रोड थाना कोतवाली नगर एटा।
(2) महेन्द्र सिंह पुत्र राम सिंह निवासी नगला छेदा थाना गंजडुण्डवारा जिला कासगंज।
(3) पिन्टू पुत्र रामनिवास निवासी गण नगला छेदा थाना गंजडुण्डवारा जिला कासगंज।
बरामदगी का विवरण
- एक गैस सिलेन्डर इण्डेन व एक गैस चूल्हा मय रेगूलेटर मय पाइप।
- 950 रूपये
अभियुक्त पिन्टू का आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0स0 1219/2019 धारा 363 आईपीसी थाना कविनगर जिला गाजियाबाद
- मु0अ0स0 522/2020 धारा 307/34 आईपीसी थाना कलांन जनपद शाहजहाँपुर
- मु0अ0स0 523/2020 धारा 25/27/3 आर्म्स एक्ट थाना कलांन जनपद शाहजहाँपुर
- मु0अ0स0 525/2020 धारा 102/41 सीआरपीसी व 411/413/420/467/468/471 आईपीसी थाना जलालाबाद जनपद शाहजहाँपुर
5.मु0अ0स0 706/2020 धारा 307/34 आईपीसी थाना कलांन जनपद शाहजहाँपुर
6.मु0अ0सं0 444/2021 धारा 379 आईपीसी थाना अमापुर जनपद कासगंज - मु0अ0सं0 246/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अमापुर जनपद कासगंज
8.मु0अ0सं0 590/2020 धारा 379 आईपीसी थाना कोतवाली कासगंज जनपद कासगंज
9.मु0अ0सं0 259/2018 धारा 323/325/504/506 आईपीसी थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज - मु0अ0सं0 65/2020 धारा 102/41 सीआरपीसी व 411 आईपीसी थाना सुन्नगढी जनपद कासगंज
11.मु0अ0सं0 997/2018 धारा 379 आईपीसी थाना कोतवाली नगर जिला एटा
गिरफ्तार करने वाली टीम-
- उ0नि0 श्री श्रवण कुमार निगम।
- का0 सतीश चन्द्र
- का0 लोकेश सेन
- का0 रोहित कुमार