नगर निगम व वाणिज्यकर विभाग के खिलाफ व्यापार संगठन खोलेगा मोर्चा – रिपोर्ट शुभम शर्मा

नगर निगम व वाणिज्यकर विभाग के खिलाफ व्यापार संगठन खोलेगा मोर्चा – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – नगर निगम की लापरवाही व वाणिज्यकर विभाग से भ्रष्टाचार के मिल रहे मामलों को लेकर उद्योग व्यापार संगठन प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रहा है। उद्यमी व व्यापारियों की 17 दिसंबर को गूलर रोड स्थित गायत्री पैलेस में खुले मंच पर रायशुमारी जानी जाएगी। एक जनवरी को सरकार के खिलाफ बिगुल फूंका जाएगा। इस दिन आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। उद्योग व्यापार संगठन के मंडल प्रभारी अनुराग गुप्ता ने इसकी तैयारियों को लेकर आगरा रोड स्थित जिज्ञासु भववन में बैठक की। पदाधिकारियों ने कारोबार की विकट परिस्थितयों को लेकर चर्चा की। अनुराग गुप्ता ने बताया है कि व्यापारियों की प्रतिष्ठान व फैक्ट्रियों में सरकारी विभागों द्वारा आए दिन छापेमारी की जा रही है। कार्रवाई के नाम पर उनका शोषण व उत्पीड़न किया जाता है। वाणिज्य कर विभाग जीएसटी की अदायगी को लेकर पेंच फसाता है, वहीं खाद्य आपूर्ति विभाग खाद्य तेल के मिलों व गोदामों को खगालता है। सैंपलिंग कर उद्यमियों को डराया व धमकाया जाता है। अनुराग गुप्ता ने बताया है कि नगर निगम व्यापारियों से मनमाना टैक्स वसूली तो कर रहा है, मगर सुविधाओं के नाम पर ठेंगा दिखाया जाता है। पहले मनमाने टैक्स वसूली के लिए नोटिस जारी किए जाते हैं, आरोप है कि बाद में टैक्स निरीक्षक शोषण व उत्पीडन के हथ कंडे अपनाते हैं। व्यापारी व भवन स्वामियों का शोषण किया जाता है। यह आए दिन सरकारी कर्मचारी दुकानों कारखानों पर आ धमकते हैं। महानगर अध्यक्ष सत्येंद्र सारस्वत व महानगर महामंत्री राजीव अग्रवाल ने एलान किया है कि अगर यह शोषण उत्पीडन नहीं रूका तो अफसरों के खिलाफ व्यापारी को लामबंद कर एक आंदोलन छेड़ा जाएगा। उन्हाेंने मांग की है कि व्यापारियों द्वारा दिए गए टैक्स को व्यापारियों पर ही खर्च किया जाए। जब व्यापारी टैक्स भरता है तो उसके वह का 80 प्रतिशत भाग व्यापारी पर खर्च होना चाहिए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks