
!!.मध्य प्रदेश शासन के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के दतिया विधानसभा क्षेत्र में अनोखा फरमान: चुनाव से पहले ही 52 लाख की बोली लगाकर चुन लिया सरपंच, लोग बोले हम सरकार का खर्चा बचा रहे.!!
दतिया विधानसभा क्षेत्र में एक दर्जन ग्राम पंचायतों में बनी सहमति
मध्य प्रदेश शासन के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के दतिया विधानसभा क्षेत्र में लोगों ने सर्व सहमति बनाकर अपना सरपंच निर्वाचित कर लिया है l त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2021-22 जिले में द्वितीय चरणों में होने वाले मतदान के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है l नाम निर्देशन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है जबकि 21 दिसंबर को प्राप्त पत्रों की जांच की जाएगी l 23 दिसंबर को नाम वापसी की अंतिम तारीख होगी l इसी दिन प्रत्याशियों की घोषणा के साथ उनको चिह्न आवंटित दिए जाएंगे l
दरअसल पंचायच चुनाव के माहौल में ग्रामीण क्षेत्रों में नजारा अलग ही दिख रहा है l सरपंच चुनाव के लिए उम्मीदवार बैठक लगाकर यह चर्चा कर रहे हैं कि इसका उम्मीदवार कितनी बोली लाएगा l बाहुबली ही गांव का सरपंच होगा l यह बाहुबल रुपए में आंका जा रहा है l
52 लाख रुपये में बोली टूटी
दतिया से सटे गांव सरपंच के लिए 52 लाख रुपये में बोली टूटने की ग्रामीणों द्वारा पुष्टि की गई l इसी तरह एक दर्जन गांव के नाम सामने आए हैं l ग्रामीणों का कहना है कि वह अनावश्यक खर्च को रोक रहे है l भाई सर्वसम्मति वाली प्राचीन परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं l उनका चुनाव आयोग से कोई सरोकार नहीं है l वह प्रत्याशी से मिलने वाली राशि का गांव का विकास करेंगे l
चुनाव आयोग से कोई डर नहीं
ग्रामीणों की इन बातों से लगता है उनको चुनाव आयोग का कोई डर नहीं है l वह सरेआम चुनाव आयोग और प्रशासन को ठेंगा दिखा रहे हैं l कई ग्रामीणों का कहना है कि विकास के आधार पर ही चुनाव होंगे l