शौहर व उसके दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप – रिपोर्ट शुभम शर्मा

शौहर व उसके दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – रोरावर क्षेत्र में एक महिला ने अपने शौहर व उसके दोस्तों पर नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि शौहर से विवाद चल रहा है। शौहर उसे बातों में फंसाकर ले गया था। महिला की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। काल डिटेज खंगाली जा रही है।देहलीगेट क्षेत्र की रहने वाली महिला की ससुराल रोरावर थाना क्षेत्र में है। दो साल पहले उसका निकाह हुआ था। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शौहर से अनबन के चलते वह मायके में रह रही है। शौहर से विवाद को लेकर महिला थाने में मुकदमा भी चल रहा है। महिला ने कहा है कि मंगलवार रात को वह सब्जी लेने के लिए बाजार गई थी। रास्ते में उसका शौहर अपने तीन दोस्तों के साथ मिल गया। शौहर ने उसे रोका और कहा कि मुकदमेबाजी और लड़ाई-झगड़े में क्या रखा है? बैठकर मामला खत्म करो। जैसे तुम कहोगी, वैसा ही करूंगा। वह बातों में आकर महिला शौहर के साथ चली गई। आरोप है कि वह उसे कहां ले गया, ये जानकारी भी नहीं है। नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। काफी देर बाद उसे होश आया। महिला का कहना है कि शौहर व उसके दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। बुधवार को थाने आकर महिला ने तहरीर दी। सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी पर पुलिस के हाथ-पांव भी फूल गए। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks