स्वाट टीम प्रभारी पर महिला ने लगाए आरोप, एसएसपी से बोली- मुझसे की दूसरी शादी, अब खाने और बच्चे के दूध का भी खर्च नहीं दे रहा

यूपी (आगरा) : स्वाट टीम प्रभारी पर महिला ने लगाए आरोप, एसएसपी से बोली- मुझसे की दूसरी शादी, अब खाने और बच्चे के दूध का भी खर्च नहीं दे रहा

आगरा में स्वाट (स्‍पेशल वेपन्‍स एंड टैक्टिल टीम) प्रभारी पर उसकी कथित पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। 3 दिन से महिला थाने के चक्कर लगाने के बाद बुधवार को उसने एसएसपी से शिकायत की। उसका आरोप है कि उसे और उसके बच्चे को दरोगा कई सालों से प्रताड़ित कर रहा है। अगर सुनवाई नहीं हुई, तो मुख्यमंत्री से शिकायत करूंगी। एसएसपी सुधीर कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं।

महिला का कहना है कि वह और दरोगा अजय कुमार सिंह दोनों बुलंदशहर के रहने वाले हैं। 2009 में दरोगा भर्ती की तैयारी के दौरान उनके प्रेम संबंध हो गए थे। 2016 में अजय ने उससे शादी कर ली। दोनों के एक बेटा भी है। 2018 में पति से कई दिन न मिलने पर महिला अचानक उसके घर पहुंच गई। वहां पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। इस पर उसने हंगामा किया। इसके बाद दरोगा उसे अपने साथ आगरा ले आया और यहां एक फ्लैट में रखवा दिया। दरोगा ने उससे पत्नी से संबंध खत्म होने और उसके बाद उसे घर में रखने का वादा किया। बच्चे के भविष्य के चलते उसने बात मान ली।

युवती ने अपनी और दरोगा के बीच व्हाट्सएप पर की गई चैटिंग के स्क्रीन शॉट भी दिखाए हैं। इसमें महिला अपने बच्चे के लिए दूध और घर के राशन की मांग कर रही है। 2 दिन से बच्चे के भूखे रहने की बात कह रही है। दरोगा उसे घर आकर सामान देने की बात कह रहा है।

महिला 2 दिन पहले भी एसएसपी कार्यालय शिकायत करने गई थी। लेकिन देर हो जाने के चलते मुलाकात नहीं हो पाई थी। दरोगा ने महिला को दोबारा फ्लैट में रहने को मजबूर कर दिया था। बुधवार को महिला ने एसएसपी सुधीर कुमार के सामने पूरा मामला रखा। इस मामले में दरोगा ने कोई बयान नहीं दिया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks