गैंग नम्वर डी-38/21 पंजीकृत किया गया


जनपद एटा। प्रभारी निरीक्षक अलीगंज जनपद एटा की प्रेषित आख्या एवं क्षेत्राधिकारी अलीगंज/अपर पुलिस अधीक्षक जनपद एटा की संस्तुति के अनुसार गैंग लीडर- अभय दीक्षित पुत्र उमेशचन्द्र दीक्षित निवासी मैन बाजार कस्वा व थाना अलीगंज एटा का एक संगठित गिरोह है, जिसके द्वारा अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को एकत्र करके संगठित अपराधिक गिरोह बनाकर लूट/चोरी/नकबजनी/वाहन चोरी के आशय से योजना बनाकर रेकी करके जनपद/गैरजनपद में घटनाओं को अन्जाम दिया जाता है। गैंग द्वारा जनपद एटा, अलीगढ, मैनपुरी एंव फिरोजावाद में अपराध कारित किये गये हैं। गैंग के अपराध का मुख्य तरीका रेकी करके घरों में नकब लगाकर या दीवार फॉदकर नकबजनी/चोरी की घटना कारित करना है तथा रोड पर दो पहिया वाहन से चैन स्नैचिंग एवं लूट की घटना कारित करना हैं। संगठित गिरोह है जो लूट/चोरी/नकबजनी/वाहन चोरी जैसे अपराध कारित कर अवैध धन का अर्जन करते हैं, जिनका जनता में भय व्याप्त है, जिनका स्वछन्द रहना जनहित में न्याय संगत नहीं हैं, जिनकी आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं सतत निगरानी किये जाने हेतु जनपद स्तर पर अभियुक्तण का गैंग नम्वर डी-38/21 पंजीकृत किया गया है, आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करायी जा रही है।

  1. गैग के मुखिया का नाम व पताः-
    1-अभय दीक्षित पुत्र उमेशचन्द्र दीक्षित निवासी मैन बाजार कस्वा व थाना अलीगंज एटा
    गैंग के सदस्यों के नाम पताः-
    2-कन्हैया शर्मा उर्फ अर्जुन पुत्र जीवाराम निवासी मो0 सुदर्शनदास कस्वा व थाना अलीगंज एटा
    3-नाजिम उर्फ बबलू पुत्र बाबू सिह हुसैन निवासी नदराला थाना जसरथपुर एटा
    4-शेरा गुप्ता पुत्र रामसेवक गुप्ता निवासी मो0 शेखमीरा कस्वा व थाना अलीगंज एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks