पैंशनर्स दिवस का आयोजन 17 दिसम्बर को

पैंशनर्स दिवस का आयोजन 17 दिसम्बर को

एटा। वरिष्ठ कोषाधिकारी गजेन्द्र सिंह ने जनपद के समस्त सम्मानित पेंशनरों को सूचित किया है कि मुख्य विकास अधिकारी डॉ अवधेश कुमार बाजपेयी की अध्यक्षता में 17 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार एटा में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया जायेगा। पैंशनर्स दिवस में जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्ष स्वयं अथवा कार्यालय के वरिष्ठ राजपत्रित अधिकारी प्रतिभाग करेंगे, जिसमें राजकीय पेंशनरों की विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के निस्तारण से संबंधी कार्यवाही की जायेगी।

उन्होनें कोषागार एटा से पैंशन प्राप्त करने वाले पैंशनरों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि पैंशनरों की विभिन्न समस्याओं को संकलित कर पैंशनर्स दिवस में कोविड-19 के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुये उपस्थित होने का कष्ट करें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks