
मोबाइल पर गेम खेलते-खेलते छिपी बच्ची, बुलानी पड़ी पुलिस – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – आईटीआई रोड स्थित रहने वाले एक व्यक्ति की साढ़े तीन साल की बच्ची कल मोबाइल पर हिडन गेम (लुका-छिपी खेल) खेल रही थी। गेम में मिल रहे दिशा-निर्देश पर वह दोपहर 12:45 बजे सोफे के पीछे छिप गई।मोबाइल पर गेम खेलते-खेलते साढ़े तीन साल की बच्ची घर में सोफे के पीछे छिप गई। काफी देर तक उसके न दिखने पर परिजन परेशान हो गए। करीब साढ़े तीन घंटे तक इधर-उधर ढूंढने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस घर पर पहुंची और शोरशराबा होने लगा, तब बच्ची सामने आकर बोली, ‘आप मुझे ढूंढ नहीं पाए, मैं जीत गई और आप लोग हार गए’।आईटीआई रोड स्थित रहने वाले एक व्यक्ति की साढ़े तीन साल की बच्ची मोबाइल पर हिडन गेम (लुका-छिपी खेल) खेल रही थी। गेम में मिल रहे दिशा-निर्देश पर वह दोपहर 12:45 बजे सोफे के पीछे छिप गई। एक-डेढ़ घंटे के बाद जब वह नहीं दिखी तो परिजन परेशान हो गए। उसे आसपास ढूंढा फिर भी बच्ची नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने दोपहर 3:30 बजे पुलिस को सूचना दे दी।कुछ देर में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस परिजनों से जानकारी ले ही रही थी। वहीं, बच्ची की मां व अन्य परिजनों के रोने की आवाज पर सोफे के पीछे छिपी बच्ची बाहर आकर बोली- ‘आप मुझे ढूंढ नहीं पाए, मैं जीत गई और आप लोग हार गए’। बच्ची के मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने परिजनों को बच्ची पर ध्यान देने की नसीहत देकर वापस आ गई।