
साथा चीनी मिल की घोषणा न होने पर ट्रेक्टर-ट्रॉली लगाकर बंद करेंगे रास्ते – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – एकमात्रा सहकारी साथा चीनी मिल की बदहाली को लेकर किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। साथा चीनी मिल संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई। किसानों ने कहा कि अनुपूरक बजट में साथा चीनी मिल को लेकर घोषणा नहीं होने पर अलीगढ़ आने वाले सभी रास्ते ट्रेक्टर-ट्रॉली लगाकर बंद कर दिए जाएंगे।बैठक की अध्यक्षता स्वतंत्र हरियाणा ने की। सभी किसानों ने चीनी मिल के चलने में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की। डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह ने कहा के साथा चीनी मिल के समय से न चलने के लिए जिला प्रशासन एवं गन्ना विभाग के अधिकारी जिम्मेदार हैं और प्रशासन रणनीति के तहत जानबूझ कर देर की जा रही है। जिससे किसानों में सरकार प्रति विरोध बढ़ रहा है। रोबी ठाकुर ने कहा कि यदि चीनी मिल की घोषणा नहीं होती तो बहुत जल्द किसान अलीगढ़ शहर में आने वाले सभी रास्तों को ट्रैक्टर-ट्रॉली से बंद करने के लिए मजबूर होगा। इसके लिए बहुत जल्द गांव-गांव किसानों के बीच जाकर प्रचार-प्रसार कर के जोरदार आंदोलन तैयार किया जाएगा। जहरी सिंह ने कहा कि यदि सरकार ने अपने वायदे के मुताविक अनुपूरक बजट में चीनी मिल की घोषणा नही की तो अलीगढ़ में सातों विधानसभा सीटों पर किसान भाजपा का चुनाव में विरोध करेंगे। कन्हैया लाल शर्मा ने कहा कि अब घर पर बैठ कर काम नहीं चलेगा और किसानों को आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा तभी चीनी मिल के लिए कुछ हो सकता है। इस दौरान कुसुम सिंह, अजीत सिंह, श्याम सिंह बंटी, ठाकुर कौशल, ठाकुर प्रमोद कुमार, देवदत्त शर्मा, सुधीर कुमार, अरुण कुमार शर्मा, मनवीर सिंह राजपूत, नवीन शर्मा, अनिल शर्मा, सोनू कुमार, योगेश कुमार चौहान, विकास लोधी आदि मौजूद थे।