बिना दर्द के 1 मिनट में मौत देने वाली मशीन को कानूनी मंजूरी

बिना दर्द के 1 मिनट में मौत देने वाली मशीन को कानूनी मंजूरी

स्विटजरलैंड ने ताबूत के आकार की एक मशीन को कानूनी मंजूरी दे दी है। इस मशीन की मदद से लोग मात्र 1 मिनट में बिना दर्द के शांतिपूर्ण तरीके से मौत को गले लगा सकेंगे। मशीन के अंदर ऑक्‍सीजन का स्‍तर बहुत कम हो जाता है जिससे इंसान की हायपोक्सिया और हाइपोकैनिया से मौत हो जाती है।

इस मशीन को अंदर बैठकर भी संचालित किया जा सकता है। यह मशीन ऐसे मरीजों के लिए मददगार है जो बीमारी के कारण बोल नहीं पाते हैं या हिल नहीं पाते हैं। इस मशीन को यूजर को अपनी पसंदीदा जगह पर ले जाना होगा। इसके बाद मशीन का नष्‍ट होने योग्‍य कैप्‍सूल अलग हो जाता है ताकि उसे ताबूत की तरह से इस्‍तेमाल किया जा सके।

आत्‍महत्‍या की मशीन बनाने का विचार गैर लाभकारी संस्‍था एक्जिट इंटरनैशनल के निदेशक और ‘डॉक्‍टर डेथ’ कहे जाने वाले डॉक्‍टर फिलीप निटस्‍चके ने दिया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks