
शराब पीने के लिए मना किया तो छोटे भाई को मार दी गोली – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – गांव उटवारा में शराब पीने से मना करने पर भाई ने भाई को गोली मार दी। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव निवासी धर्मवीर के दो बेटे रंजीत और आकाश की शनिवार को बारात जानी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। इस दौरान शुक्रवार सुबह से ही धर्मवीर के ताऊ के बेटे नौहबत पुत्र मोहन लाल ने शराब पीली।जिसका उसके भाई चंद्रपाल ने विरोध किया तो नौहबत तमंचा लेकर आ गया और छोटे भाई चन्द्रपाल को गोली मार दी। गोली चन्द्रपाल के सिर में लगी। शादी में शामिल होने आए उनके फूफा बिजेन्द्र सिंह के छर्रे लगे हैं। चंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खैर सीएचसी पहुंचाया, जहां से डाक्टरों ने चन्द्रपाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार ने बताया आरोपी नौहबत को तंमचा सहित गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित के बेटे पुष्पेन्द्र कुमार की तहरीर पर मुकदमा लिखा जा रहा है।