
एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, साथियों के साथ लूट की योजना बना रहे चार शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई मोबाइल लूट व चैन स्नैचिंग की घटनाओं का खुलासा, लूटे हुए 04 मोबाइल फोन व अवैध असलहा कारतूस बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आज दिनांक 11.12.2021 को लूट की योजना बनाते हुए चार शातिर लुटेरों 1.विशाल उर्फ टीटू पुत्र छोटे लाल निवासी पीपल अड्डा थाना कोतवाली नगर एटा 2.लकी यादव पुत्र मुकेश यादव निवासी पीपल अड्डा गली नं0 1 थाना कोतवाली नगर एटा 3.अर्पित कुमार उर्फ जोनु पुत्र रामनरेश निवासी जीसकपुर थाना बागवाला जनपद एटा 4. शिवकुमार पुत्र राजेश निवासी जीसकपुर थाना बागवाला जनपद एटा को श्रंगार नगर शिवशक्ती अस्पताल की मोड थाना कोतवाली नगर एटा के पास से समय प्रातः करीब 02.40 बजे थाना कोतवाली नगर एटा क्षेत्र में हुई लूट से सम्बन्धित 04 मोबाइल फोन एवं 01 अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा 02 मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
घटनाओं का खुलासा
घटना 1 – दिनांक 27.11..2021 को बस स्टैन्ड रोडवेज के पास से मोटरसाइकिल सवार 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तमंचे के बल पर व्यापारी यश जैन पुत्र अशोक कुमार नि0 सैक्टर 83 महाराणा प्रताप नगर थाना को0 नगर एटा की एक सोने की चैन तोडकर भागना जिसके संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मुअसं 953/2021 धारा 394 भादंवि पंजीकृत है।
घटना 2 – दिनांक 06.12.2021 को श्रंगार नगर थाना को0 नगर एटा के पास एक मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादीया ललिता कुमारी पुत्री साहूकार सिंह नि0 द्वारिका पुरी थाना को0 नगर एटा से एक मोबाइल फोन छीन लिया गया था। जिसके संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मुअसं 983/2021 धारा 392 भादंवि पंजीकृत है।
महत्वपूर्ण बिंदु –
- अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह है, जो एटा तथा आसपास के जनपदों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं।
- अभियुक्तगण चोरी, छिनैती व लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देकर अपना जीवन यापन करते हैं।
- अभियुक्तों द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिलों की नम्बर प्लेट बदलकर तथा तमंचा आदि दिखाकर लोगों के साथ लूटपाट व छिनैती की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता –
- विशाल उर्फ टीटू पुत्र छोटे लाल निवासी पीपल अड्डा थाना कोतवाली नगर एटा
2.लकी यादव पुत्र मुकेश यादव निवासी पीपल अड्डा गली नं0 1 थाना कोतवाली नगर एटा
3.अर्पित कुमार उर्फ जोनु पुत्र रामनरेश निवासी जीसकपुर थाना बागवाला जनपद एटा - शिवकुमार पुत्र राजेश निवासी जीसकपुर थाना बागवाला जनपद एटा। बरामदगी
- लूटे हुए 04 मोबाइल फोन 2. 01 अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर
- 02 मोटर साइकिल।
आपराधिक इतिहास
विशाल उर्फ टीटू पुत्र छोटे लाल निवासी पीपल अड्डा थाना कोतवाली नगर एटा
1.मु0अ0स0 953/21 धारा 394 भादावि थाना को0 नगर एटा
2.मु0अ0स0 983/21 धारा 392/411 भादावि थाना को0 नगर एटा
3.मु0अ0स0 987/21 धारा 401/411/414 भादावि थाना को0 नगर एटा
4.मु0अ0स0 988/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना को0 नगर एटा
लकी यादव पुत्र मुकेश यादव निवासी पीपल अड्डा गली नं0 1 थाना कोतवाली नगर एटा
- मु0अ0स0 953/21 धारा 394 भादावि थाना को0 नगर एटा
- मु0अ0स0 983/21 धारा 392/411 भादावि थाना को0 नगर एटा
- मु0अ0स0 987/21 धारा 401/411/414 भादावि थाना को0 नगर एटा
अर्पित कुमार उर्फ जोनु पुत्र रामनरेश निवासी जीसकपुर थाना बागवाला जनपद एटा
- मु0अ0स0 987/21 धारा 401/411/414 भादावि थाना को0 नगर एटा
शिवकुमार पुत्र राजेश निवासी जीसकपुर थाना बागवाला जनपद एटा
- मु0अ0स0 987/21 धारा 401/411/414 भादावि थाना को0 नगर एटा
गिरफ्तारी करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण
- वरि0उ0नि0 श्री उमेश कुमार
- उ0नि0 श्री नरेन्द्र कुमार
- हे0का0 329 अनिल कुमार
- का0 1193 जयवीर सिंह
- का0 1227 योगेन्द कुमार