थाना गुडंबा के पूर्व थाना प्रभारी का हुआ विदाई समारोह

थाना गुडंबा के पूर्व थाना प्रभारी का हुआ विदाई समारोह

राजधानी लखनऊ के थाना गुडंबा में तैनात थाना प्रभारी मोहम्मद अशरफ का धूमधाम से किया गया विदाई समारोह जिसमें गुडंबा क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति तथा व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी पांडे तथा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद नाथ मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंडल तथा बब्बू पांडे अन्य व्यापार मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा पत्रकार बंधुओं ने विदाई समारोह में आकर मोहम्मद अशरफ का सम्मान किया और कार्य शैली को सराहा गुडंबा पुलिस टीम के साथ साथ जानकीपुरम थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार गौर उपस्थित रहे।

गुडंबा क्षेत्र से सम्मानित व्यक्तियों ने गुडंबा थाना प्रभारी की कार्यशैली को देखते हुए बताया की भले ही तीन महीना पूर्व थाना गुडंबा में आकर कार्यभार संभाला लेकिन अपराध रोकने का कार्य किया और क्षेत्र की जनता को संतुष्ट करने का कार्य किया।
जबकि मोहम्मद अशरफ राजधानी लखनऊ के कई थानों में रह चुके हैं इन महोदय की कार्यशैली से जनता काफी सराहना ही की है।

इसी दौरान नए थाना प्रभारी जो नियुक्त किए गए हैं इनका नाम सतीश चंद साहू है जिनको भी आए हुए सम्मानित व्यक्तियों ने पुष्पों की माला पहनाकर स्वागत किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks