क्रैश होने के बाद पेड़ों से टकराया चॉपर फिर आग लगी, जलते हुए लोग बाहर निकले

हेलिकॉप्टर हादसा : क्रैश होने के बाद पेड़ों से टकराया चॉपर फिर आग लगी, जलते हुए लोग बाहर निकले

सेना का MI-17 हेलिकॉप्टर बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में क्रैश हो गया। इसमें 14 लोग सवार थे। इनमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका भी सवार थीं। हादसा जिस इलाके में हुआ, वहां गहरी धुंध थी। माना जा रहा है कि हादसे की सबसे बड़ी वजह मौसम ही है।

ख़बरों के मुताबिक इस मामले में कुछ चश्मदीद भी सामने आए हैं। चश्मदीदों की मानें तो हेलिकॉप्टर तेजी से पेड़ों पर गिरा। इसके बाद उसमें आग लग गई। एक और चश्मदीद का कहना है कि उसने जलते हुए लोगों को गिरते देखा। घटना के एक चश्मदीद कृष्णास्वामी ने कहा- मैं अपने घर में था। तभी एक तेज आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो एक हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था। यह एक के बाद एक दो पेड़ों से टकराया। इसके बाद उसमें आग लग गई। मैंने दो या तीन लोगों को हेलिकॉप्टर से निकलते भी देखा, इनके शरीर में आग लगी हुई थी। मैंने उस इलाके में रहने वाले लोगों को बुलाया और मदद की कोशिश की। इसके बाद फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी सर्विसेज को सूचना दी गई।

घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचने वाले कृष्णास्वामी के अनुसार जिस जगह हेलिकॉप्टर गिरा, वहां से उनका घर महज 100 मीटर दूर है। घटना दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर हुई। कृष्णा ने कहा- मैंने जैसे ही आवाज सुनी, मैं उस दिशा में भागा। पहली नजर में वहां सिर्फ आग और धुआं ही था। आग की लपटें मेरे घर की ऊंचाई से ज्यादा थीं।

इलाके में रहने वाला कुमार नाम का लड़का दौड़कर पुलिस और फायर ब्रिगेड के पास सूचना देने गया। पेड़ों के बीच गिरे हेलिकॉप्टर में से दो या तीन लोग बाहर गिरते भी दिखे। सभी के शरीर में आग लगी हुई थी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks