कुल 4 मैचों में अलग-अलग जनपद हुए विजयी, प्रदेश में पहली बार आयोजित हुआ महिला फुटबॉल गेम

जनपद कासगंज में आयोजित हुआ जोन स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता कार्यक्रम, कुल 4 मैचों में अलग-अलग जनपद हुए विजयी, प्रदेश में पहली बार आयोजित हुआ महिला फुटबॉल गेम

कासगंज / जनपद कासगंज स्थित स्टेडियम में ज़ोन स्तरीय पुलिस फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,

प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक कासगंज रोहन प्रमोद बोत्रे द्वारा किया गया ।

दिन में कुल 4 मैच खेले गए जिनमे प्रथम मैच जनपद फिरोजाबाद व अलीगढ़ के बीच खेला गया जिसमें फिरोजाबाद 4-2 से विजयी रहा,

वही द्वितीय मैच जनपद आगरा व मैनपुरी की टीमों के बीच खेला गया जिसमें आगरा की टीम ने मैनपुरी की टीम को 5-1 से पराजित किया,

तृतीय मैच जनपद एटा व जनपद हाथरस के बीच हुआ जिसमे हाथरस द्वारा एटा को 2-1 से हराया गया ।

अंतिम मैच जनपद कासगंज व जनपद अलीगढ़ की महिला पुलिसकर्मियों के मध्य खेला गया,

उत्तर प्रदेश में प्रथम बार महिला फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गयी है,

जिसमे अलीगढ़ की टीम द्वारा कासगंज की टीम को 2-0 से पराजित कर विजय दर्ज की,

महिलाओं की दो ही टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया था जिसमें जनपद अलीगढ़ को विजेता एवं कासगंज को उप विजेता घोषित किया गया है। कल पुरुष टीमों में सेमीफाइनल मैच होंगे जिसमें फिरोजाबाद व आगरा के मध्य एवं कासगंज व हाथरस के मध्य मैच खेलें जाएंगे।

इस दौरान मौजूद रहे कासगंज पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज, क्षेत्राधिकारीगण
, तथा पुलिस लाइन एवं पुलिस कार्यालय में नियुक्त समस्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks