पेट्रोल लेकर के आ रहे टैंकर में अचानक लगी आग, बड़ा हादसा टला – रिपोर्ट शुभम शर्मा

पेट्रोल लेकर के आ रहे टैंकर में अचानक लगी आग, बड़ा हादसा टला – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना अकराबाद क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर अचानक टैंकर के टायर में आग लग गई। टैंकर में आग लगती देख लोगों की भीड़ जुट गई। चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। किसी ने फोन पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर इलाका पुलिस पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की सतर्कता से आग पर काबू पाया गया। गुरुवार सांय कानपुर से अलीगढ़ की ओर पेट्रोल लेकर आ रहे टैंकर में जीटी रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने टैंकर के टायर में अचानक आग लग गई। इस दौरान मास्टर सिलेंडर को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची दो दमकल की गाड़ी ने आनन-फानन में मौके पर पहुंच गई और दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। इस दौरान दमकल कर्मियों की सतर्कता से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ जिसमें गाड़ी व चालक दोनों सुरक्षित हैं। ड्राइवर मोहन सिंह ने बताया कि अचानक चलते समय ही आग लग गई। लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन बड़ा हादसा टल गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks