
26 नवम्बर को वृहद रोजगार मेले का आयोजन – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – जनपद के शिक्षित, बेरोजगार युवक एवं युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन, कौशल विकास मिशन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आई0टी0आई0 परिसर में 26 नवम्बर को वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में 09 नामचीन कम्पनियों द्वारा लगभग 617 पदों पर बेरोजगारों का चयन कर स्थल पर ही ऑफर लैटर दिये जाएंगेसहायक निदेशक सेवायोजन अनिल कुमार ।सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले में लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, पटना एवं अलीगढ़ की 09 कम्पनियों शिवांगनी आर्गलिक लाइफ रिसर्च इंस्टीट्यूट लखनऊ, पुखराज हेल्थ केयर प्रा0 लि0 गाजियाबाद, जिनेवा क्राप साइंस आगरा, एक्सजेण्ट अक्यूवा प्रा0लि0 पटना, एम0के0डी0 बायो फर्टीलाइजर्स एण्ड कैमीकल्स प्रा0लि0, हरी सर्विसेज, ऑटोक्रेटिक टैक्नीशियन प्रा0 लि0, यश इम्फोनेट इण्डिया इण्टरप्राइजेज, टाटा स्ट्राईव स्किल डवलपमेन्ट सेन्टर अलीगढ़ द्वारा लगभग 617 रिक्त पदों पर हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट/स्नातक/परास्नातक उत्तीर्ण बेरोजगार युवाओ को साक्षात्कार कर चयन स्थल पर ही आफर लेटर जारी किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि रिक्त पदों में- एकाउण्टेंट, मार्केटिंग सेल्स एग्ज्यूकेटिव, टेलीकालिंग, आपरेटर, सेल्स ट्रेनी, पार्सल डिलीवरी बॉय आदि शामिल हैं। श्री सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होने सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण नही कराया है, वे तुरन्त आनलाईन पंजीकरण कर आवेदन करें एवं ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने अपना पंजीयन नही कराया है वे भी प्रतिभाग कर सकते है।