गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर रागी जत्था ने कीर्तन से किया निहाल – रिपोर्ट शुभम शर्मा अलीगढ़

*गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर रागी जत्था ने कीर्तन से किया निहाल – रिपोर्ट शुभम शर्मा अलीगढ़
अलीगढ़ – सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर आज शहर के गुरुद्वारों में रागी जत्था ने कीर्तन से निहाल किया। संगत को गुरुवाणी सुनने का भी अवसर मिला। सभी गुरुद्वारों को लाइट से सजाया गया। कीर्तन के बाद गुरु का लंगर भी बरता। प्रकाश पर्व पर सुबह से ही गुरुद्वारों में रौनक थी।बैकुंठ नगर गुरुद्वारे में कीर्तन से संगत ने निहाल किया। यहां बड़ी संख्या में सिख समाज के लोगों ने पहुंचकर मत्था टेका। नई बस्ती स्थित पंजाबी क्वार्टर में भी कीर्तन हुआ। जत्थेदार सरदार भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गुरु नानकदेव ने ही लंगर की शुरुआत की थी। उनकी इस परंपरा का आज भी देश ही नहीं, पूरी दुनिया में पालन किया जा रहा है। दिल्ली, पंजाब समेत कई गुरुद्वारों में नियमित लंगर चलता ही रहता है। गुरुद्वारा रामदास नगर, गुरुद्वारा तेग बहादुर, मसूदाबाद में भी कीर्तन से जत्थे ने निहाल किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks