*एटा – थाना सकरौली पुलिस को मिली सफलता, दहेज हत्या की घटना में वांछित चल रहा आरोपी पति गिरफ्तार।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना सकरौली पुलिस द्वारा थाना सकरौली पर पंजीकृत *मुअसं- 44/2020 धारा 498ए, 304बी भादवि तथा 3/4 द0प्र0अधि0* की घटना में फरार चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
*घटना:-* दिनांक 28.03.2020 को वादी श्री अरविंद कुमार पुत्र रामभरोसे लाल निवासी सती नगर,आसफाबाद, थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद द्वारा थाना सकरौली पर इस आशय सूचना दी गयी कि वादी की बहन की शादी वटनीश पुत्र रामफूल निवासी जरानी कला थाना सकरौली, एटा के साथ करीब 6 वर्ष पूर्व हुई थी। दिनांक 20.03.2020 को ससुरालियों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग के चलते वादी की बहन की हत्या कर दी है। इस सूचना पर थाना सकरौली पर *मुअसं- 44/20 धारा 498ए, 304बी भादवि तथा 3/4 द0प्र0अधि0 बनाम वटनीश (पति),आदि अन्य 13 नफ़र* पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष सकरौली को निर्देशित किया गया। दिनांक 04.06.2020 को थाना सकरौली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे आरोपी पति वटनीश को इसौली चौराहे के पास से समय करीब 04.00 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सकरौली से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-*
1- वटनीश पुत्र रामफूल निवासी जरानी कला थाना सकरौली, एटा
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1- उपनिरीक्षक राजेश कुमार
2- आरक्षी योगेश कुमार
3- आरक्षी दलवीर कुमार