* अलीगढ़ समद रोड पर 22 लाख 48 हजार की लूट के मामले में मुठभेड़ के बाद 2 बदमाश गिरफ्तार,

कैशियर ही निकला लूट का मास्टरमाइंड* अलीगढ़,सिविल लाइन क्षेत्र के समद रोड पर एक जून की सुबह 11 बजे के आसपास एलआईसी के बाहर रोड से सीएमएस के कलेक्शन एजेंट से हुई 22.48 लाख की लूट की घटना का पुलिस ने आज तड़के खुलासा कर दिया।पुलिस से हुई भमौल में मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए हैं, जबकि उनके दो साथी भागने में सफल रहे।वहीं तीन अन्य बदमाश तीन दिन से चल रहे दबिश अभियान में गिरफ्तार किये है। गिरफ्तार पांचों बदमाशों के पास से लूटी गई रकम में से 12.41 लाख रुपये बरामद हुए हैं।बाकी रकम फरार दो बदमाशों के पास है,जिनकी तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रहीं हैं।पुलिस मुठभेड़ में लुटेरे अमित वर्मा और गोलू उर्फ शिवकुमार के पैरों में गोली लगी है जिनको घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अभिषेक, रजत शर्मा,और रोहित को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो भागे हुए अपराधियों की पुलिस तलाश में जुटी है।आपको बता दे कि इस लूट की पूरी प्लानिंग कलेक्शन एजेंट की थी अलीगढ़ पुलिस टीम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 50 हजार का नकद पुरस्कार घोषित किया है
About The Author
Post Views: 10