01 अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया

एटा- थाना निधौली कलाँ पुलिस को मिली सफलता, थाना निधौली कलाँ पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय जलेसर के नेतृत्व मे अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलां पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है।। घटनाक्रमानुसार आज दिनांक 11.11.2021 को थाना निधौली कलाँ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को 01 तमंचा एवं 01 जिंदा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना निधौली कलां पर मुअसं– 222/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त का नाम पता

  1. राजकुमार पुत्र उदयभान निवासी ग्राम जरौली थाना खरैला जनपद महोवा, हाल पता CHL भट्टा दुल्हा थाना निधौली कलां जनपद एटा ।

गिरफ्तार करने वाले अधि0/कर्मचारीगण
1.उ0नि0 उदयवीर सिंह

  1. का0 1149 प्रिन्स चौधरी
  2. का0 591 सुनील कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks