साइबर कैफे संचालकों ने मुफ्त लैपटॉप योजना के फार्म बांटकर की अवैध उगाही – रिपोर्ट शुभम शर्मा

साइबर कैफे संचालकों ने मुफ्त लैपटॉप योजना के फार्म बांटकर की अवैध उगाही – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – डीएस कॉलेज के बाहर साइबर कैफे संचालकों ने कल छात्र-छात्राओं को मुफ्त लैपटॉप योजना के फार्म बांटकर अवैध उगाही कर ली। एक-एक फार्म 30-30 रुपये में बांटा गया।छात्र-छात्राएं इन फार्म को भरकर विद्यालय पहुंचे तो पता चला कि फार्म की दरकार ही नहीं है। यह तो प्रबंधन का मामला है। एक्सल शीट में कॉलेज से लिस्ट जा चुकी है। बच्चों की भीड़ को कुछ समझ नहीं आया तो वह प्राचार्य डॉ. हेमप्रकाश के पास पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि फार्म कौन बेच रहा है। इसकी तो जरूरत ही नहीं है। हम विद्यार्थियों की सूची एक्सल शीट के माध्यम से भेज चुके हैं।प्रकरण के अनुसार कल साइबर कैफे से एकाएक विद्यार्थियों ने फार्म खरीदना प्रारंभ किया। यह फार्म उत्तर प्रदेश मुफ्त लैपटॉप योजना-2021 के नाम से था। जिसमें आईटीआई, पॉलीटेक्निक, स्नातक, परास्नातक, बीएड, बीटीसी, यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड का वर्ग भी लिखा हुआ था, जबकि विद्यार्थियों को बताया गया कि यह फार्म कल दस नवंबर की शाम पांच बजे तक ही जमा कराना है। विद्यार्थी कुछ समझ पाते कि हाथों हाथ सैकड़ों की संख्या में फार्म बिक गए।शुरुआत 20 रुपये से हुई। बाद में यही फार्म 30 रुपये में बेचा गया। फार्म भरकर छात्र-छात्राएं कॉलेज पहुंचे तो यहां फार्म जमा कराने की होड़ मच गई। शिक्षकों ने बताया कि यह फार्म यहां जमा नहीं होगा। इस संबंध में सूचना प्राचार्य डॉ. हेमप्रकाश तक पहुंची। उन्होंने कहा कि डाटा जा चुका है। फार्म जमा करने के लिए कोई निर्देश नहीं हैं। शिक्षकों से यह जानकारी मिली तो विद्यार्थी सीधे प्राचार्य के पास पहुंचे। उन्होंने सभी को समझाया कि यह काम कॉलेज प्रबंधन का है। हमने बच्चों की सूची बनाकर एक्सल शीट विश्वविद्यालय के लिए प्रेषित भी कर दी है। फार्म की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी नासमझ होते हैं। किसी ने फार्म खरीद लिया तो अन्य विद्यार्थी भी देखादेखी फार्म खरीद लाए हैं। जबकि इसके लिए किसी फार्म की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बच्चों से ऐसे फार्म न खरीदने की अपील भी की है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks