कलेक्टर बेटी सदा सुखी रहो! -बृद्ध आश्रम के बुजुर्ग वान

उरई (जालौन) चित्र देखकर मन् स्तब्ध रह गया बृद्ध आश्रम के एक बुजुर्ग वान जनपद की जिलाधिकारी महोदया प्रियंका निरंजन को आशीर्वाद दे रहे हैं ऐसा लग रहा है कि शायद वह कह रहे हों कलेक्टर बेटी सदा सुखी रहो यह दृश्य देखकर ऐसा भी लगा यह उन औलादों को नजीर है जिनके माँ बाप बृद्ध आश्रम में रहे हैं फिलहाल इन क्षणों को देखकर जिलाधिकारी महोदया की दयालुता का कोई पारावार नहीं
दीपावली का त्यौहार वृद्ध आश्रम में वृद्ध जनों के साथ जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा गर्म कपड़े , बनियान, जूते मौजे तथा मिठाईयां बांटकर मनाया ,इस अवसर पर संगीत का प्रेरणादायक कार्यक्रम एवं फुलझड़ी तथा अनार छोड़कर जिलाधिकारी ने वृद्ध जनों को आनंदित तथा उत्साहित किया, आज मुझे जीवन के वह पड़ाव जहां से होकर सबको गुजारना है सत्य है सामाजिक सरोकार है जिसको जिलाधिकारी द्वारा अनुकरणीय ढंग से प्रस्तुत किया गया सभी वृद्धजन उत्साहित होकर जिलाधिकारी महोदय को अंतर्मन से शुभ आशीष देते हुए प्रसन्न नजर आ रहे थे यह मेरे जीवन के अद्भुत पल थे जहां से जीवन के यथार्थ और अध्यात्मिक शक्ति तथा नश्वर जीवन का संगम वा ज्ञान का प्रवाह संचारित हुआ प्रभु आइए और सभी लोग इसी तरह दीपावली मनाइए