जय श्रीराम न कहने पर युवक से जमकर मारपीट, दो आरोपी हिरासत में – रिपोर्ट शुभम शर्मा

जय श्रीराम न कहने पर युवक से जमकर मारपीट, दो आरोपी हिरासत में – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना हरदुआगंज क्षेत्र के गांव सिल्ला निवासी पीड़ित आमिर पुत्र रईसुद्दीन ने बताया कि गांव में कपड़े की फेरी लगाकर गुज़र-बसर करता है आमिर का आरोप है कि आज सुबह नगला खेमू में कपड़े बेचने की फेरी लगाने के लिए गया तो नगला खेमू का ही राजू नाम के युवक व उसके पिता ने कहा तू मुस्लिम है जय श्रीराम के नारे लगा और पाकिस्तान मुर्दाबाद बोल यह बात सुनकर पीड़ित युवक वहां से चलने लगा तो पिता पुत्र ने घेर कर पकड़ लिया जमकर पीटा और मोबाइल व फेरी के कपड़े छीन लिए। पीड़ित युवक ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाने से प्रभारी हरदुआगंज जीप लेकर पहुंचे और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार होने के बाद आरोपियों ने थाने में हंगामा किया थाना प्रभारी से फोन द्वारा जानकारी की गई तो बताया दोनों आरोपी मंदबुद्धि है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks