
डीईओ ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए की बैठक – रिपोर्ट शुभम शर्मा.
अलीगढ़ – ज़िला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बंध में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक का आयोजन किया गया। डीईओ ने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट आपने अपने क्षेत्रों का अच्छे से जायज़ा ले लें। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की तिथियों पर सभी बीएलओ अपने अपने बूथ पर बैठकर दावे आपत्तियां प्राप्त करेंगे। किसी भी स्थिति में कोई भी बूथ बंद नहीं रहना चाहिए। सभी बीएलओ समय से अपने बूथ पर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य ना होगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक करने के उपरांत डीएम ने सभी एडीएम एवं एसडीएम के साथ विशेष पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशा है की प्रत्येक व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में अंकित हो, ताकि वह निर्वाचन के दौरान सुविधाजनक तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने बताया कि आज से शुरू हुए विशेष पुनरीक्षण अभियान 30 नवंबर तक चलेगा। सभी बूथों पर नई मतदाता सूची भेज दी गई है। 1 नवंबर के लिए बूथों पर मजिस्ट्रेट के साथ लेखपालों को भी लगाया जा रहा है। 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाला व्यक्ति पात्र मतदाता के रूप में अपना नाम पंजीकृत करा सकते हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है की आज से शुरू हो रहा विशेष पुनरीक्षण अभियान जो 30 नवंबर तक चलेगा, के दौरान सभी पात्र मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा लें।