गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी ने ऐतिहासिक रैली संबोधित की।

प्रियंका जी ने महिलाओं के लिए हर साल 3 सिलेंडर मुफ्त, सरकारी बसों में यात्रा फ्री और आशा और आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए 10,000 रू/माह के मानदेय की घोषणा की।
प्रियंका गांधी जी ने कहा कि मत्स्य पालन को कृषि का दर्जा दिया जाएगा। निषादों को नदियों के संसाधनों व मत्स्यपालन का हक दिया जाएगा।
उन्होंने गोरखपुर में गुरु मछेंद्रनाथ वि वि की स्थापना करने की भी घोषणा की।