
बिना एस्टीमेट के लाइन शिप्ट कराने का वीडियो वायरल – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – बिजली निगम के अधिकारी ही निगम को राजस्व की क्षति पहुंचाने में जुटे है। ऐसा ही एक वीडिया सारसौल बिजली घर क्षेत्र का वायरल हो रहा है। विद्युत वितरण खंड ग्रामीण प्रथम के सारसौल बिजली घर क्षेत्र के खैर रोड पर बिना एस्टीमेट के हाईटेंशन लाइन शिफ्ट कराने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक प्लाट के ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही है। इसके लिए नया खंभा भी मंगा लिया गया है। साथ ही उसे लगाने के लिए गड्ढा भी खोदा गया है। इस बारे में जब एसडीओ राम हरि से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया खैर रोडपर लाइन शिफ्ट करने का कोई एस्टीमेट नहीं बना है। अगर कोई लाइन शिफ्ट हो रही है तो जेई से जवाब-तलब किया जाएगा।