वांछित चल रहे अभियुक्त को हड़प किये गए सामान में से वाशिंग मशीन एवं टीवी सहित गिरफ्तार किया

एटा ~ थाना सकीट पुलिस को मिली सफलता, थाना सकीट पुलिस द्वारा हत्या के प्रयत्न एवं सामान हड़पने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को हड़प किये गए सामान में से वाशिंग मशीन एवं टीवी सहित गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सकीट के निकट पर्यवेक्षण में थाना सकीट पुलिस द्वारा थाना सकीट पर पंजीकृत मुअसं- 0114/2021 धारा 307/406 भादंवि में वांछित चल रहे अभियुक्त को हड़पे हुए सामान सहित गिरफ्तार किया गया है। *घटना:-* दिनांक 28.08.21को वादिया श्रीमती सुभावती देवी द्वारा थाना सकीट आकर लिखित सूचना दी गई की अभियुक्त हरवीर यादव, राजीव,राजीव के भाई, राजीव की बहिन, राजीव की पत्नी एवम माँ द्वारा सुभावति का 08तोला सोना, आधा किलो चांदी, 140000 रूपए नगद दो फ्रीज , दो टीवी, दो वाशिंग मशीन हड़प लिए है, एवम राजीव के भाई, एवम दो लोगो द्वारा एटा हाईवे पर ले जाकर कान पर तमंचा लगाकर जान से मरने की कोशिश की गई है। इस संबंध में थाना सकीट पर मुअस-114/21 धारा 307/406 भदवि पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* दिनांक 23.10.2021 को थाना सकीट पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहे अभियुक्त हरवीर यादव को वशिग मशीन गोदरेज एवम LED TV SKYVIEW सहित समय करीब 17.30 बजे ब्लॉक से आगे सड़क किनारे पुलिया से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त का नाम पताः

  1. हरवीर यादव पुत्र ओमशरण निवासी फतेहपुरा थाना सकीट एटा बरामदगी
    1- 01 वाशिंग मशीन,
    2- 01 LED TV SKYVIEW

गिरफ्तार करने वाली पुलिस।

  1. प्रभारी निरीक्षक सुभाष कठेरिया
    2.का 1396 राजेश कुमार
  2. का० 324 कृष्ण कुमार कुमार
  3. का0 रामावतार
    5, चालक hc रामौतार सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks