संभल जिले से बीते 9 अप्रैल को मुरादाबाद में रेफर तमिलनाडु के 76 वर्षीय जमाती की मंगलवार रात को मौत हो गई। उन्हें कोरोना आशंकित मान कर संभल के जिला अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से मुरादाबाद रेफर कर दिया गया था। मुरादाबाद में उनके सैंपल लिए गए थे।
इसमें सोमवार की रात आई रिपोर्ट में यह बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव निकले। इनकी खिदमत में लगे सरायतरीन निवासी युवक को भी पॉजिटिव पाया गया है। उधर, ताजपुर निवासी चिकित्सक की भी हालत बिगड़ गई है। उन्हें टीएमयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है।