कांग्रेस की पूर्वजिलाध्यक्ष
ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

एटा। कासगंज नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष व कासगंज जिले की कांग्रेस कमेटी की पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती शशीलत चौहान नेआज कांग्रेस पार्टी,से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी में अपनी उपेक्षा का आरोप लगाया है। सूत्रों के अनुसार उन्हें भी भाजपा अपने पाले में कर सकते है। भाजपा उन्हें काफी समय से तोड़ने का प्रयास कर रही थी। आज भाजपा की उम्मीदों को कामयाबी मिलती नजर आ
रही है। हालांकि अभी तक उन्होंने किसी पार्टी में जाने की कोई घोषणा
नहीं की है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के इस्तीफे से कासगंज कांग्रेस को झटका लगा है।