प्रेस

एटा पुलिस की प्रभावी पैरवी एवं सतत निगरानी के चलते प्रतिबंधित मादक पदार्थ रखने के मामले में एक आरोपी को मिली 02 माह कारावास तथा 01 हजार रुपये जुर्माने की सजा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपदीय मॉनिटरिंग सेल द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए- आज दिनांक 20.10.2021 को अभियुक्त सोनू पुत्र जगदीश निवासी जगन्नाथपुरी थाना कोतवाली नगर जिला एटा संबंधित मुअसं- 1315/17 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली नगर एटा को दोषी पाते हुए माननीय न्यायालय स्पे0 जज FTC 2/NDPS कोर्ट एटा द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को 2 माह कठोर कारावास एवं 01 हज़ार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया।