भगवान लड्डू गोपाल जी के भक्तों ने न्यायिक अभिरक्षा से कराया रिलीज-रिपोर्ट,निशाकांत शर्मा

–भगवान में भक्तों की आस्था:-पंकज कुमार
एटा,
       थाना कोतवाली नगर के मोहल्ला शांति नगर स्थित दुर्गा माता मंदिर से 17 दिन पूर्व भगवान लड्डू गोपाल जी की मूर्ति और पूजा सामान चोरी हो गया था ।जिसमें एक चोर पकड़ कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।ददो अभी फरार चल रहे है। 17 दिन के बाद 18 वे दिन भगवान लड्डू गोपाल जी माननीय न्यायालय श्रीमान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एटा के आदेश से रिलीज हुए और थाना कोतवाली नगर ने उन्हें सेवायत गीता दीक्षित व पंकज कुमार एडवोकेट को कई एक भक्त जनों के फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराने के बाद थाने से उन्हें रिलीज कर सुपुर्द किया गया और सेवायत गीता दीक्षित को सौंपा गए। उनकी पूजा-अर्चना के बाद भक्तजनों में काफी उल्लास था ।भगवान लड्डू गोपाल के नारे थाने में ही लगाने लगे भक्तजनों मैं उपस्थित सन 1986 से लगातार विश्व हिंदू परिषद के सेवायतकार्यकर्ता पंकज कुमार ने कहा कि भगवान लड्डू गोपाल हमारी आस्था का प्रतीक हैं और हमें उनकी सेवा पूजा अर्चना मंदिर में मोहल्ले के तमाम भक्तजन दर्शन पूजा अर्चना करते हैं। लेकिन दुख इस बात का है कि कोई भी विहिप,बजरंग दल ,भाजपा का वर्तमान पदाधिकारी/ कार्यकर्ता चोरी हुए भगवान लड्डू गोपालजी  की पैरवी के लिए 18 दिन तक नहीं दिखाई दिए। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष विशनपाल सिंह चौहान ,बजरंग दल के पूर्व विभाग संयोजक देवेंद्र कुमार लोधी, के साथ ही अमित कुमार दुबे एडवोकेट, श्रीमती किरण ,श्रीमती सरिता एडवोकेट, बसंत पतझड़ आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट:-देवेन्द्र लोधी

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks