
एटा- थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता,थाना नयागांव पुलिस द्वारा हत्या के प्रयत्न की घटना में वांछित चल रहे हैं अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर हत्या के प्रयत्न की घटना में थाना नयागांव पर पंजीकृत मुअसं– 235/20 धारा 323, 352, 307 आईपीसी में वांछित चल रहे अभियुक्त सोनू मिश्रा पुत्र उदयवीर मिश्रा निवासी उभई असदनगर थाना नयागांव जिला एटा को गिरफ्तार किया गया है l गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- सोनू मिश्रा पुत्र उदयवीर मिश्रा निवासी उभई असदनगर थाना नयागांव जिला एटा
गिरफ्तार करने वाली टीम
1.उपनिरीक्षक नवल सिंह
2.उपनिरीक्षक उदयराम गौतम
3.कांस्टेबल 1520 नितिन खाटियान
4.कांस्टेबल 188 मुकेश कुमार
5.कांस्टेबल 1271 अरविंद कुमार