भोजपुर: लखीमपुर खीरी घटना को लेकर यूपी में किसान यूनियनों की सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। लखीमपुर खीरी किसानों से मिलने निकले भोजपुर के किसान यूनियन अन्नदाता के राष्ट्रीय महासचिव नूर मोहम्मद चौधरी ने पूरी रात पुलिस की नींद उड़ा दी।
दोहपर होते ही काफिला भोजपुर से रवाना हो गया था लेकिन सिरसवां दोराहा पर काफिले को रोक दिया गया।
नूर मोहम्मद अपने समर्थकों के साथ वहीं धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। फिर मामले शांत करा दिया गया इस मौके पर
राष्ट्रीय महासचिव नूर मोहम्मद, जिलाउपाध्यक्ष नाज़िम, जिलामहासचिव नाज़िम अंसारी, जुल्फिकार, मो0 अली कामिल, माज़िद, दानिश,फहीम, फरमान, नदीम,राशिद, आदिल, बादशाह, फुरकान आदि किसान मौजूद रहे