मेहता पार्क के अन्दर चला स्वच्छता अभियान

गांधी की निगरानी में मेहता पार्क के अन्दर चला स्वच्छता अभियान
—————————————-

एटा ! वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए भारत सरकार के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा व्यक्ति के जीवन की सुरक्षा व खुशहाली को द्रष्टिगत रखते हुए दूसरे चरण के लिए घोषित किऐ गए लॉक डाउन के चलते नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा श्रीमती मीरा गांधी द्वारा शहर के सभी वार्डो को सेनेटाइज एवं शहर में जगह जगह पडी गदंगी को साफ करने के लिए स्वच्छता अभियान चलाने के लिए सफाई नायकों को निर्देशित किया है ! इसी क्रम के तहत मंगलवार को अध्यक्ष प्रतिनिधि पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी की निगरानी में मेहता पार्क के अन्दर पानी की टंकी के नीचे एवं वाल्मीकि बस्ती में सफाई कर्मचारियों ने जबर्दस्त सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता मिशन को कामयाब बनाने का प्रयास किया ! समूचे शहर के अन्दर प्रत्येक वार्ड के घर घर दरवाजों पर केमीकल स्प्रे के माध्यम से कोरोना वायरस से नगर के सम्मानित नागरिकों के जीवन को सुरक्षित रखने के भी लगातार प्रयास पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश गांधी के द्वारा किये जा रहे हैं !

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks