ब्रेकिंग न्यूज़ कस्बा एका क्षेत्र फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद थाना एका क्षेत्र गांव नगला मेवा में 24 वर्षीय आकाश कुमार यादव पुत्र अशोक कुमार यादव गांव के ही खेत में खड़े नीम के पेड़ से गमछा का फंदे से लटका हुआ मिला शव थाना एका पुलिस से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि चार-पांच दिन पहले थाना कस्बा एका मैं गुमशुदा का मामला दर्ज कराया था सूचना पर एसपी ग्रामीण डॉक्टर अखिलेश नारायण व थाना अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा एवं जसराना क्षेत्राधिकारी सहित तमाम पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वही मृतक आकाश के परिजनों का कहना है कि मेरे बेटे की हत्या कर गले में गमछा बांधकर नीम के पेड़ से लटका दिया है थाना कस्बा एका पुलिस ने बॉडी को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम गृह भेज दिया पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पाएगा आत्महत्या की है या किसी ने हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया है थाना एका पुलिस जांच में जुट गई