जिला चिकित्सालय में मनाया गया विश्व ह्रदय दिवस

जिला चिकित्सालय में मनाया गया विश्व ह्रदय दिवस
अपनी दिनचर्या खानपान व व्यायाम का रखें खास ख्याल

एटा,

जनपद में बुधवार 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस के दिन के रूप में मनाया गया | जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय में कोविड -19 को देखते हुए कोविड व्यवहार का पालन करते हुए शिविर का आयोजन किया गया | शिविर के दौरान कुल 108 पुरुष व 93 महिलाओं की जांच की गई। इनमें से 42 पुरुष व 38 महिलाएं सकारात्मक डायबिटीज व 40 पुरुष और 36 महिलाएं उक्त रक्तचाप वाली पाई गई।

इस दौरान जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल ने कहा कि हृदय मनुष्य शरीर के सबसे अहम अंगों में से एक है |अगर हृदय अपना काम करना बंद कर दे तो व्यक्ति की मौत हो जाती है| आज के समय में लगातार नई प्रकार की बीमारियों और हमारी खराब दिनचर्या के कारण सेहत पर खराब असर पड़ रहा है |जिससे हृदय को भी काफी नुकसान पहुंचता है | ऐसे में हृदय के स्वस्थ बनाए रखने के लिए विश्व हृदय दिवस को मनाया जाता है, व जागरूक किया जाता है |

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि हमारे खान-पान के कारण हृदय को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है |इसमें सबसे बड़ा योगदान हमारी खराब दिनचर्या का भी होता है| प्रत्येक व्यक्ति को सुबह के समय अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज करनी चाहिए |वहीं तेल और फैट युक्त खाद्य पदार्थों से दूरी बनानी चाहिए |वहीं आज के समय में बढ़ रहे खराब खान पान और धूम्रपान, मद्रपान के मामले दिल से संबंधित बीमारियों को जन्म दे रहे है |

नोडल अधिकारी एनसीडी डॉ अभिनव दुबे ने कहा आज के वर्तमान समय में आए दिन हृदय रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है |वहीं हृदय संबंधी बिमारियों के कारण कई लोगों की असमय मृत्यु तक हो जा रही है | हृदय रोगियों पर हुई कुछ रिसर्च बताती है कि कम उम्र के लोगों में भी हृदय संबंधी विकार सामने आए हैं| ऐसे में विश्व हृदय दिवस के माध्यम से लोगों को हृदय को स्वस्थ रखने के साथ ही हृदय रोग के खतरे को कम करने के लिए प्रेरित और जागरुक किया गया |

विश्व हृदय दिवस शिविर के आयोजन के दौरान जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश कुमार त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश अग्रवाल, नोडल अधिकारी एनसीडी डॉ अभिनव दुबे, चिकित्सा अधिकारी एनसीडी क्लीनिक डॉक्टर चैतन्य चौहान आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks