जनपद एटा
एटा पहुचकर मा0 उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया शिलान्यास व लोकार्पण
एटा के ग्रीन गार्डन में कुल 233 विभागीय परियोजनाओ की लंबाई 529.08 कि.मी. व लागत 654.34 करोड़ रुपये का लोकार्पण व शिलान्यास किया

परियोजनाओं से एटा-कासगंज के आम जनमानस को अनेक सुविधाओं का लाभ मिलेगा, आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में जनता के अपार जनसमर्थन को आशीर्वाद से भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाएगी।उ0प्र0 इन साढ़े चार वर्षों में सक्षम व समर्थ रूप में देश व दुनिया के समक्ष आया है।कोविड में यूपी सरकार के प्रयासों की सराहना वैश्विक स्तर पर की जा रही है।
एटा सांसद राजवीर सिंह (राजू भैया), सांसद हरनाथ सिंह यादव, जिलाध्यक्ष संदीप जैन, विधायक ममतेश शाक्य, विधायक विपिन वर्मा डेविड, विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, विधायक संजीव कुमार दिवाकर व अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे उपस्थित
डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के दौरान डीएम अंकित कुमार अग्रवाल और एसएसपी उदय शंकर सिंह, सीडीओ डा0 अवधेश कुमार वाजपेयी, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी राज कुमार सिंह, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।