तमकुहीराज – अचानक मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की परशानियाँ बढ़ा दी है। मंगलवार की रात अचानक तेज हवा और बारिश हुई कही – कही ओला वृष्टि की भी खबर है ऐसे में गेहूँ की फसल को काफी नुकसान हुआ है।और किसानों की परशानियाँ बढ़ गयीहै। बताते चलें कि रवि की फसल तैयार है कटनी तथा दौरी जोरों पर है कुछ किसान फसलों को काट कर खेतो मे इकट्ठा कर के रखें है तो कुछ फसलें खड़ी है। मौसम भी ठीक ठाक था परंतु मंगलवार की रात अचानक मौसम विगड़ गया और तेज हवा के साथ तेज बारिश भी हुई जिससे खेतो मे इकट्ठा किए गये फसल भीग गये।ऐसे मे किसानों को उसे सुखाने के लिए दुगुनी मेहनत करनी पड़ रही है।कही कही ओला वृष्टि से भी गेहूं के फसलों को नुकसान हुआ है।हालांकि यह बारिश शब्जी तथा गन्नो के पौधों के लिए फायदेमंद है।
तमकुहीराज कुशीनगर।