
एटा ब्रेकिंग…
पति पत्नी के संदिग्ध परिस्थितिओं में अलग
अलग दो जगह फांसी पर लटके मिले शव,
पत्नी संगीता का थाना निधौलीकलां के गॉव
किशनपुर में फांसी के फंदे पर लटका मिला
शव,
वही घटना की जानकारी पर फरीदाबाद से
लौटकर आए पति कैलाश का शव थाना
पिलुआ क्षेत्र के सुन्ना नहर के पास पेड़ से
लटका मिला शव,
परिजनों ने लड़का पक्ष के ऊपर दहेज के
लिए प्रताड़ित कर उसकी हत्या करने का
लगाया आरोप,
मृतक कैलाश के परिजन भी पत्नी के घर
वालों पर युवक की हत्या करने का लगा रहे है
आरोप,
पुलिस ने पति और पत्नी दोनों के शवों
को कब्जे में लेकर मेडीकल कॉलेज के
पोस्टमार्टम हाउस भेजा,
दोनों पक्षों में भारी तनाव और एक दूसरे पर
लगा रहे है हत्या का आरोप,
इस घटना को लेकर क्षेत्रीय लोग स्तब्ध और
परिजनों में मचा कोहराम।
थाना निधौलीकलां और पिलुआ क्षेत्र का
मामला।