युवती की हत्‍या कर शव खेत में फेंके जाने का मामले मे,डीएम नेे कहा, मृतक युवती के मामले में दोषी जाएंगे जेल,

अलीगढ़ के अकराबाद क्षेत्र में युवती की हत्‍या कर शव खेत में फेंके जाने का मामले मे,डीएम नेे कहा, मृतक युवती के मामले में दोषी जाएंगे जेल
अलीगढ़ के अकराबाद इलाके में युवती की हत्‍या कर शव खेत में फेंके जाने का मामला गर्माता जा रहा है। राजनीति दल भी सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार सुबह मृतका का अंतिम संस्कार होने पर अधिकारी चिंतित हो गए। एसडीएम कोल कुवंर बहादुर सिंह व सीओ बरला सुमन कनौजिया ने गांव जाकर स्‍वजन व ग्रामीणों को लगातार समझा रहे हैं। इससे पहले गुरुवार रात में डीएम सेल्वा कुमारी जे ने एसएसपी कलानिधि नैथानी के साथ गांव पहुंच कर मृतक युवती के स्‍वजन को न्‍याय का भरोसा दिलाया। सााथ ही कहा किसी निर्दोष के खिलाफ कार्यवाही नहीं होगी। दोषियों को जेल भेजा जाएगा।आजाद समाज पार्टी के नेता एवं पूर्व मंत्री चौ.महेन्द्र सिंह, बसपा के वरिष्ठ नेता गजराज सिंह विमल गांव पहुंच गए। एसडीएम कोल व सीओ बरला से बातचीत कर परिवार की सुरक्षा व आर्थिक मदद,तथा युवती के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने पीड़ित के परिवार को पूर्ण न्याय का भरोसा दिलाया है।युवती के अंतिम संस्कार की तैयारियां हो गईं हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks