महिला थाना एटा पर संचालित परिवार परामर्श केंद्र में एक टूटते हुए परिवार को काउंसलिंग कर फिर से किया

एटा – महिला थाना एटा पर संचालित परिवार परामर्श केंद्र में एक टूटते हुए परिवार को काउंसलिंग कर फिर से किया गया एक।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाने में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज एक टूटे हुए परिवार को फिर से मिलाकर एक किया गया, मामला काशीराम आवास कालौनी थाना कोतवाली नगर जनपद एटा का है जहां के रहने बाली किरन पुत्री रामगोपाल की शादी बबलू पुत्र भीमपाल निवासी नौरंगाबाद पूर्वी जिला हाथरस से 17 वर्ष पहले हुई थी, दोनों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, आज दोनो पक्षों को बुलाकर उनके गिले शिकवे दूर कराकर फिर से मिला दिया गया, आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक श्रीमती रज़िया, सुल्तान, प्रभारी प0प0केन्द्र श्रीमती कंचन कटियार काउंसलर संजीव तिवारी व अनिल कुलश्रेष्ठ के अलावा महिला थाने का स्टाफ मौजूद रहा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks