रोरावर महफूज नगर में छह दिन पूर्व महिला की संदिग्ध हालात में मौत,कब्रिस्तान से पुलिस ने शव बाहर निकलवाया,रिपोर्ट शुभम

रोरावर महफूज नगर में छह दिन पूर्व महिला की संदिग्ध हालात में मौत,कब्रिस्तान से पुलिस ने शव बाहर निकलवाया
अलीगढ़ रोरावर के महफूज नगर में छह दिन पूर्व महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालियों ने मायके पक्ष को बिना खबर दिए ही शव को कब्रिस्तान में दफना दिया और फरार हो गए। मायके पक्ष ने दहेज में बुलेट न मिलने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए शौहर समेत छह ससुरालियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। डीएम की अनुमति पर पुलिस ने शव काे कब्रिस्तान से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम को भिजवाया है।राया (मथुरा) के भूड़ा सानी गांव निवासी शमशुद्दीन ने बताया कि करीब सात साल पहले उन्होंने बेटी सलमा का निकाह रोरावर क्षेत्र के महफूज नगर निवासी सलमान से की थी। आरोप है कि निकाह में मिले दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। अतिरिक्त दहेज के साथ बुलेट की मांग करते थे। उन्होंने बेटी की खुशियों की खातिर टीवीएस बाइक भी दिलवा दी थी, जिसे उन्होंने बेच डाला। इसके बाद भी बुलेट की मांग को लेकर ससुराली बेटी सलमा का उत्पीड़न करने लगे। सलमा ने तीन बच्चियों को जन्म दे दिया। आरोप है कि ससुराली लगातार बुलेट देने का दबाव बनाते रहे। आरोप है कि 30 अगस्त को उन्होंने 28 वर्षीय सलमा की गला दबाकर हत्या कर दी और बिना किसी को खबर दिए ही कब्रिस्तान में ले जाकर शव दफना दिया। शमशुद्दीन के अनुसार बेटी की मौसी सबरीन उससे मिलने पहुंची तो उसे सलमा की हत्या की जानकारी मिली। उन्होंने फोन पर उन्हें खबर दी और वे अलीगढ़ पहुंचे उससे पहले ही ससुरालियों ने शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। इसके बाद ससुराली घर बंद कर फरार हो गए। सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सलमा के पिता शमशुद्दीन ने शौहर सलमान, जेठ रमजानी, बादशाह, शकील, ससुर बाबू खां, सास मुन्नी समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks