सम्पूर्ण समाधान दिवस 04 सितंबर को, डीएम अलीगंज तहसील में सुनेंगे जनसमस्याएं

सम्पूर्ण समाधान दिवस 04 सितंबर को, डीएम अलीगंज तहसील में सुनेंगे जनसमस्याएं

एटा। जनता की समस्याओं, शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के उद्देश्य से जनपद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुरूप 04 सितंबर को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार अब माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किए जाने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल तहसील अलीगंज में, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह एटा सदर तहसील में, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र जलेसर तहसील में जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनेंगे। समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण तहसील अलीगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करेंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks