माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुरीगुट के जिलाध्यक्ष बने प्रधानाचार्य अजय मोहन शर्मा

माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुरीगुट के जिलाध्यक्ष बने प्रधानाचार्य अजय मोहन शर्मा

एटा/जलेसर – माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुरीगुट एटा के अजय मोहन शर्मा आदर्श इण्टर कॉलेज जलेसर को सर्वसम्मति से एटा जिले का अध्यक्ष चुना गया। ठकुरीगुट एटा की एक विचार गोष्ठी एटा मुख्यालय पर ओमकार सिंह चौहान के आवास महाराणा प्रताप नगर में आयोजित की गई जिसमें नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अजय मोहन शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। इस गोष्टी की अध्यक्षता रघुवीर सिंह यादव प्रांतीय उपाध्यक्ष ठकुरीगुट द्वारा की गई तथा संचालन रामप्रकाश तिवारी द्वारा किया गया नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का जिला इकाई एवं प्रांतीय पदाधिकारियों एवं सदस्यगणों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर रघुवीर सिंह यादव,अनिल कुमार पचौरी,रक्षपाल सिंह, नरेश चंद, राजेश चतुर्वेदी, रामप्रकाश सुशील, अशर्फीलाल शर्मा, उदयवीर सिंह, महेश चन्द्र आदि शिक्षक मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks