
थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, एक शातिर चोर चोरी की हुई एक भैंस सहित व एक शराब तस्कर 10 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री ओम प्रकाश सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मेंथाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा दिनांक 31.08.2021 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त नेम सिंह पुत्र राजाराम निवासी नगला मुई थाना कोतवाली देहात जनपद एटा को 02 कट्टी में 5 - 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त सूरदास पुत्र कालीचरन निवासी नगला कल्यान थाना कोतवाली मिरहची जनपद एटा के कब्जे से चोरी की गई भैंस बरामद कर भैंस के मालिक को सुपुर्द की गई।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त गण
- नेम सिंह पुत्र राजाराम निवासी नगला मुई थाना कोतवाली देहात जनपद एटा संबंधित मुअसं- 314/2021 धारा 60 आब0 अधि0 दो कट्टी में 5 – 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद।
- सूरदास पुत्र कालीचरन निवासी नगला कल्यान थाना कोतवाली मिरहची जनपद एटा संबंधित मुअसं- 312/2021 धारा 379, 411भादवि चोरी की गई भैंस बरामद। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- उ0नि0धीरेंद्र कुमार तोमर
2- है0का0 देवेंद्र सिंह
3- का0 वीरेंद्र कसाना