कभी भी हिंदू नाम से धंधा नहीं करेगा’, धर्म के नाम पर गोलगप्पे वाले को धमकाया

एमपी : ‘कभी भी हिंदू नाम से धंधा नहीं करेगा’, धर्म के नाम पर गोलगप्पे वाले को धमकाया

दस दिन के भीतर मध्य प्रदेश में ऐसे सात मामले सामने आ चुके हैं, जहां धर्म के नाम पर या फिर चोरी के शक में भीड़ की हिंसा सामने आई है. मध्य प्रदेश के मालवा इलाके में सबसे ज्यादा कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती घटनाएं हो रही हैं. मध्य प्रदेश के धार में इलियास नाम के गोलगप्पे बेचने वाले को अपने ठेले से सांवरिया नाम हटाने के लिए धमकाया जाता है. वीडियो को देखने से साफ है कि जो लोग ठेले वाले को हड़का रहे हैं, उन्होंने ही वीडियो बनाया है. वीडियो में एक गोलगप्पे का ठेला दिख रहा है. एक शख्स की आवाज सुनाई दे रही है जो ठेले पर लिखे नाम को लेकर हड़का रहा है. धमकाने वाला पहले ठेले वाले से नाम पूछता है. ठेले वाला जवाब देता है- इलियास. पिता का नाम गफ्फार बताता है. फिर वो शख्स ठेले वाले को धमकाने लगता है. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks