
राष्ट्रीय लोधी महासभा एटा ने दी बाबूजी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि।
–बाबू जी हमेशा याद रखे जायेगे:-देवेन्द्र लोधी एडवोकेट
एटा,
जनपद एटा में जिला पंचायत कैम्पस में राष्ट्रीय लोधी महासभा के कार्यालय पर राष्ट्रीय लोधी महासभा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने हिंदू हृदय सम्राट श्री राम मंदिर आंदोलन के महानायक पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर महासभा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार लोधी ने कहा कि बाबूजी आप हमेशा याद रखे जाएंगे। हिंदुत्व कभी आपको भुला नहीं पाएगा। जब भी राम का जिक्र आएगा या राम मंदिर निर्माण का जिक्र आएगा, तो बाबू जी आपका का नाम उसके साथ हमेशा जुड़ा रहेगा। हम आपको बार-बार नमन करते हैं। इस कार्यक्रम में अन्य समाज के लोगों ने भी बाबू जी को श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय लोधी महासभा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार लोधी एडवोकेट, तहसील अध्यक्ष चंचल कुमार लोधी के साथ ही वीरपाल सिंह ,सत्यम, जितेंद्र कुमार, पंकज कुमार ,डॉक्टर इंदल कुमार, मनोज कुमार, अक्षय कुमार, पप्पू, शेखर कुमार ,राहुल गुप्ता,दीपक पाठक, भुवनेश्वर दयाल आदि मौजूद रहे।